प्रजा बिछोह, राजा गुह और केवट लीला का किया मंचन

प्रजा बिछोह, राजा गुह और केवट लीला का किया मंचन


हरिद्वार। श्री कृष्णा नगर रामलीला कमेटी (रजि०) की रामलीला के छठे दिन भगवान राम के वनगमन का भावपूर्ण मंचन हुआ। इस प्रसंग में प्रजा बिछोह, राजा गुह मिलन और केवट लीला के दृश्य प्रस्तुत किए गए।
राम, लक्ष्मण और सीता मंत्री सुमंत के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं तो प्रजा भी उनके पीछे चल पड़ती है। आगे चलकर वे चुपचाप प्रजा को पीछे छोड़ देते हैं। वन में उनकी भेंट राजा गुह से होती है, जो उन्हें नदी तट तक ले जाते हैं। वहां केवट से भेंट होती है। केवट राम से कहता है कि आपके चरण स्पर्श से पत्थर नारी बन गई थी, मेरी नाव का क्या होगा। राम आश्वासन देते हैं कि उसकी नाव सुरक्षित रहेगी, तब केवट उन्हें पार कराता है। राम की भूमिका देव शर्मा, लक्ष्मण की ज्योतिर्मय शर्मा, सीता की अमन गेरा, केवट की भोला सहगल, सुमंत की कृष्णा शर्मा, जबकि राजा गुह की भूमिका माधव, अंकुर शर्मा, पार्थ, कुश, जतिन और संजीव ने निभाई। मंचन के दौरान पूरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और दर्शक जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मंत्रमुग्ध हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *