केशव थलवाल मामले में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लंबगांव। प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण निवासी केशव थलवाल द्वारा लंबगांव थाना पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा गया कि केशव थलवाल गरीब परिवार से है और इस घटना से उसे मानसिक आघात पहुँचा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को लंबगांव थाने से हटाकर जनपद से बाहर करने, उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।