जिलाधिकारी ने ली पर्यटन स्वरोजगार व होम स्टे योजना की बैठक, दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने ली पर्यटन स्वरोजगार व होम स्टे योजना की बैठक, दिए निर्देश


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना’ और ‘पं. दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना’ की जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में योजनाओं के इच्छुक आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए और उनके प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने होम स्टे योजना के लिए ग्रामीण आवेदकों को पर्यटकों की सुविधा, पार्किंग और स्थानीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के सुझाव दिए। पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वाहन सेवा, गेस्ट हाउस निर्माण और साहसिक गतिविधियों के लिए ऋण लेने वाले आवेदकों के प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए कुल 20 पर्यटन स्वरोजगार और 28 होम स्टे आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आवेदन पत्रों की गहन जांच कर पात्र आवेदकों को लाभ प्रदान किया जाए और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में सीडीओ एसएल सेमवाल, डीटीडीओ केके जोशी, जीएम डीआईसी शैली डबराल, एआरटीओ रत्नाकर सिंह सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *