गढ़वाली बोली में प्रस्तुत हो रहा रामलीला का मंचन

उत्तरकाशी। श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उत्तरकाशी रामलीला मैदान में 74वीं वार्षिक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पांचवी गढ़वाली बोली में प्रस्तुत होने वाली रामलीला में भगवान श्रीरामचंद्र की कथा का जीवंत मंचन किया जा रहा है। रविवार को राजा दशरथ, कौशल्या, सुमित्रा, कैकई, राम, सीता, लक्ष्मण और मुनि विश्वामित्र सहित सभी कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 3 अक्टूबर को आचार्य कृष्णानंद नौटियाल के निर्देशन में वीर अभिमन्यु गढ़वाली चक्रव्यूह नाटक का विशेष मंचन होगा। कार्यक्रम में उत्तरकाशी गौरव सम्मान और नारी शक्ति वंदन सम्मान भी प्रदान किए गए।