श्री नंदादेवी राजजात यात्रा को सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर ली तैयारियों की जानकारी

श्री नंदादेवी राजजात यात्रा को सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर ली तैयारियों की जानकारी

थराली/देवाल। 2026 में प्रस्तावित श्री नंदादेवी राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए नंदा अध्ययन दल ने 9 वें पड़ाव नंदकेसरी एवं 10 वें पड़ाव फल्दियागांव में ग्रामीणों के साथ बैठके कर तैयारियों की जानकारी ली।
           नंदादेवी राजजात यात्रा 2026 को लेकर सरकार के द्वारा गठित अध्ययन दल ने यात्रा के 9 वें पड़ाव नंदकेसरी में पड़ाव समिति के साथ बैठक की जिसमें यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ावों में सुमार नंदकेसरी में जानकारियां के संबंध चर्चा की गई।इस मौके पर अध्ययन दल के अतुल चमोली,आलोक सती,गणेश नोटियाय,पंकज कुमार,आलोक कुमार,कोठी नंदकेसरी पड़ाव समिति अध्यक्ष कलम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष हरीश जुयाल, महेश जुयाल, भुवन जुयाल, बलवंत सिंह, प्रधान लक्ष्मी देवी,शेर सिंह,दयाल सिंह,धरा के प्रधान गोपाल सिंह,खिलाप सिंह, ममंद अध्यक्ष भावना रावत, कमला देवी,रेखा देवी,जनकी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी आदि ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद दल 10 वें पड़ाव फल्दियागांव पहुंचा जहां पर दल ने लोक संस्कृति की जानकारी लेने के साथ ही स्थानीय परम्परागत रीति रिवाजों की जानकारी ली। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रेम सिंह परिहार, मेला कमेटी अध्यक्ष पूर्व कै. महावीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान तुलसी देवी,हेमा देवी,आरती देवी, पार्वती देवी, माहेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी,चन्द्रा देवी, सचिन परिहार,मोहन सिंह, कुंवर सिंह,दान सिंह रावत आदि ने टीम को जानकारी देते हुए फल्दियागांव का इतिहास बताता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *