वार्षिकोत्सव और वेद प्रचार सप्ताह प्रारंभ

वार्षिकोत्सव और वेद प्रचार सप्ताह प्रारंभ


देहरादून। विकासनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह एवं वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ हवन से हुआ। पुरोहित चंदन शास्त्री ने हवन संपन्न कराया जिसमें तजेंद्र धीमन व रोहित रोहिला सपरिवार यजमान बने। कार्यक्रम का संचालन प्रधान नरेंद्र वर्मा ने किया। गुरुकुल पौधा से आए आचार्य धनंजय ने सत्य विद्या, वर्ण व्यवस्था और आश्रम प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि असत्य, अधर्म और अविवेक का त्याग कर ही व्यक्ति आर्य बनता है। उन्होंने सभी से कार्यक्रमों में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और परंपरा को संजोने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *