सीबीसी नैनीताल के पोषण गीत का आज होगा शुभारंभ

सीबीसी नैनीताल के पोषण गीत का आज होगा शुभारंभ


खटीमा/नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी गुरुवार से खटीमा में पोषण माह अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल द्वारा आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि सीबीसी नैनीताल ने पोषण के महत्व को उजागर करने के लिए एक विशेष पोषण गीत तैयार किया है, जिसे श्री कोश्यारी थारू विकास भवन, खटीमा से देश को समर्पित करेंगे। इस गीत का उद्देश्य लोगों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *