औषधि दुकानों का किया औचक निरीक्षण

औषधि दुकानों का किया औचक निरीक्षण


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन एवं जेनेरिक ड्रग्स इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम के नेतृत्व में पौड़ी बाजार की औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दवाओं की गुणवत्ता, जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने दुकानदारों को सख़्त निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को केवल सुरक्षित और मानक दवाएँ ही उपलब्ध कराएँ, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार त्यागी, औषधि निरीक्षक सीमा बिष्ट चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, आपूर्ति अधिकारी शैलेंद्र बड़ोला और सब-इंस्पेक्टर नवीन पुरोहित सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *