जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात हुए नए डॉक्टर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से पौड़ी जिले के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को बड़ा संबल मिला है। जिले में कुल 30 डॉक्टरों की नई नियुक्ति की गई है। इससे अब क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों या बाहर जाने की मजबूरी नहीं होगी।
प्रमुख चिकित्सकों की नियुक्ति
उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर – डॉ. समीक्षा वर्मा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदालीखाल – डॉ. मोहम्मद जुनेद
जिला चिकित्सालय पौड़ी – डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अंजलि अभिलाषी, डॉ. सृष्टि, डॉ. प्रिंसी भर्निया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल – डॉ. शाह आलम
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल – डॉ. नेहा कुमारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूंगीधार – डॉ. अजय कुमार सैनी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल – डॉ. वासु कुमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी – डॉ. गौतम कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंलूसैंण – डॉ. कोमल जैसवाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबों – डॉ. हर्षित राज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंजी – डॉ. आकाशदीप
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण – डॉ. सचिन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौखाल (टाइप-ए) – डॉ. नितिन कुमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरो – डॉ. ऋषभ पाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा – डॉ. गरिमा
उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार – डॉ. हिमांशु, डॉ. नितिन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली – डॉ. अभिनव कुमार, डॉ. मोहम्मद फरमान
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानमांसों – डॉ. अक्षय कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल – डॉ. प्राची
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरोड़ा – डॉ. शुभम कुमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घंडियाल – डॉ. रमा रानी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमाड़ी – डॉ. अंकुर कुमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवती तलैया – डॉ. अरुण कुमार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट – डॉ. गुलिस्ता