कंडोलिया मैदान को मिलेगा नया स्वरूप, लेवलिंग का कार्य शुरू

-जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य के निर्देश
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय का ऐतिहासिक और बहुउपयोगी ’’कंडोलिया मैदान’’ अब नए स्वरूप में नजर आएगा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने हाल ही में मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर इसे व्यवस्थित और समतल बनाने के लिए जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उनके आदेश के त्वरित अनुपालन में लोक निर्माण विभाग ने मैदान की ’’लेवलिंग का कार्य शुरू कर दिया है’’।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मैदान से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। कार्य को ’’निर्धारित समय सीमा’’ के भीतर पूरा करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि मैदान का स्वरूप केवल वर्तमान जरूरतों को नहीं, बल्कि भविष्य की गतिविधियों को ध्यान में रखकर बदला जा रहा है।
तात्कालिक लेवलिंग कार्य के साथ-साथ आने वाले समय में मैदान की ’’फेंसिंग’’, ’’ड्रेनेज सिस्टम’’, और ’’गेट का सौंदर्यीकरण’’ किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए पर्याप्त संसाधन और मशीनरी पहले से ही मैदान में तैनात कर दी गई है। कार्य को ’’चरणबद्ध तरीके’’ से पूरा किया जाएगा।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व
कंडोलिया मैदान जनपद मुख्यालय का प्रमुख और ऐतिहासिक स्थल माना जाता है। यहां पर ’’सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और सार्वजनिक आयोजनों’’ का आयोजन लंबे समय से होता आ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि मैदान का व्यवस्थित और सुरक्षित स्वरूप में विकसित होना स्थानीय नागरिकों की ’’दीर्घकालिक सुविधा’’ और क्षेत्रीय पहचान दोनों के लिए आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *