छात्र-छात्राएं चुन सकेंगे मनपसंद विषय: डॉ. धन सिंह

छात्र-छात्राएं चुन सकेंगे मनपसंद विषय: डॉ. धन सिंह


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अपनी पसंद के विषय चयन करने का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें मल्टीपल एंट्री और एक्जिट का अवसर भी उपलब्ध होगा। छात्र-छात्राओं को कौशल संवर्द्धन, भारतीय ज्ञान परंपरा, ओपन डिस्टेंस लर्निंग, अकादेमिया-इंडस्ट्री सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से सहयोग का भी लाभ मिलेगा।
विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में हुई बैठक में नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत पाठ्यक्रम तैयार करने और लागू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने तकनीकी, डाटा एनालिसिस, इमर्जिंग टेक, एण्टरप्रेन्योरशिप के साथ-साथ ज्योतिष, आयुष, योग, वास्तु, कृषि और वानिकी जैसे विषय भी पाठ्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया।
बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, संस्कृत शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बहुविषयक विकल्प, कौशल संवर्द्धन, डिजिटल इनिशिएटिव, ग्रेडेड ऑटोनॉमी और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *