मुख्यमंत्री ने जाना पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का हालचाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी उपस्थित रहीं।