नगर निगम ने हटाए स्ट्रीट लाइट पोल पर लगे अवैध तार

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार ने शहर में अवैध और अनियंत्रित ढंग से लगे तारों के जंजाल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रेलवे स्टेशन से सहगल पेट्रोल पम्प तक स्ट्रीट लाइट पोल पर लगे डिश टीवी और इंटरनेट फाइबर के तार हटाए गए।
नगर निगम ने पूरे शहर मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, खड़खड़ी और भीमगोड़ा में तार हटाने की कार्रवाई जारी रखने की बात कही। नागरिकों और सेवा प्रदाता कंपनियों से अपील की गई है कि भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के तार, केबल या उपकरण स्ट्रीट लाइट पोल या सार्वजनिक स्थानों पर न लगाए जाएँ। जिन स्थानों पर अनियंत्रित रूप से तार लगे हैं, उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं, नहीं तो नगर निगम स्वयं कार्रवाई करेगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।