हरिद्वार भाजपा जिला कार्यकारिणी की सूची हुई जारी, जिले में महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री पद पर इन्हें मिली जिम्मेदारी

हरिद्वार भाजपा जिला कार्यकारिणी की सूची हुई जारी, जिले में महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री पद पर इन्हें मिली जिम्मेदारी
 
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। लंबे समय के इंतजार के बाद भाजपा की हरिद्वार की कार्यकारिणी का गठन हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। हालांकि मंडलों की घोषणा बहुत पहले ही चुकी थी। अब जिला कार्यकारिणी का इंतजार था। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों की सलाह मशविरा पर नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी। कार्यकारिणी के माध्यम से जातिगत संतुलन साधने का काम किया गया है।
शनिवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी हो गई। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि सूची में जिला महामंत्री पद पर हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी को बनाया।
उपाध्यक्ष पद लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, तरुण नैयर, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल को बनाया। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार को जिम्मेदारी सौंपी। मंत्री पद पर अमरीश सैनी, विनित जौली, भूप सिंह, रेशु चौहान, ऋतु ठाकुर, पारुल चौहान को बनाया।
जिला कार्यालय मंत्री नकलीराम सैनी, जिला सह कार्यालय मंत्री लक्ष्मण सिंह नागर, जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान, जिला आईटी संयोजक उमेश पाठक, जिला सोशल मीडिया संयोजक उमेश पाठक, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक शिवम त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी।
वहीं, रुडकी में जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, सोनू धीमान, भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, प्रवेश प्रिया, संजीव तोमर को बनाया। जिला महामंत्री पद पर सागर गोयल और अक्षय प्रताप सिंह को बनाया। जिला मंत्री पद पर मधूप त्यागी, सतीश सैनी, तेजपाल मोर्या, नवनीत सिंह, प्रतिभा चौहान, सचिन झबरेड़ी को बनाया। जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला कार्यालय मंत्री कदम सिंह, सह कार्यालय मंत्री गीता मलिक, मीडिया संयोजक पंकज नंदा, आईटी संयोजक सुशील रावत, सोशल मीडिया संयोजक सुशील रावत, मीडिया सह संयोजक अनुज त्यागी को बनाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *