दिल्ली से जखोली के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, लोगों ने किया स्वागत
DESK THE CITY NEWS
जखोली। परिवहन निगम द्वारा दिल्ली से जखोली ब्लाक मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा का संचालन करने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यालय पहुंचने पर बस का जोरदार स्वागत किया है।बता दें कि राज्य आन्दोलनकारी वीरेन्द्र भट्ट द्वारा पूर्व में जखोली तहसील में आयोजित तहसील दिवस में वि.ख. जखोली से दिल्ली तक रोडवेज बस सेवा का संचालन पूर्व मे होने तथा कोरोना काल के समय से उक्त बस सेवा का संचालन बन्द होने की समस्या उठाई थी। साथ ही जनहित में पुनः दिल्ली घनसाली से आगे जखोली ब्लाक मुख्यालय तक बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था। बुधवार को प्रातः 10 बजे रोडवेज बस जैसे ही दिल्ली से जखोली ब्लाक मुख्यालय पहुंची तो लोगों ने बस चालक व परिचालक का माल्यार्पण कर स्वागत किया है। इस सम्बन्ध में राज्य आन्दोलनकारी वीरेन्द्र भट्ट ने अपर सचिव मुख्यमंत्री हरीश चंद्र काण्डपाल का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालय में व्यापार संघ अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथानी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़, दयाल सिंह खण्डा, धनपाल कैंतुरा, नरेन्द्र राणा सहित कई लोगों ने स्वागत किया है।