डीएवी पीजी कॉलेज ने विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के विधि विभाग द्वारा गुरुवार को अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में एकदिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को विधिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना और उन्हें कानून की बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार ने कहा कि वह यहां एक प्राचार्य नहीं, बल्कि एक सीनियर लॉ छात्र के रूप में आपसे बात कर रहा हूं। विधि के विद्यार्थियों की समाज में अहम जिम्मेदारी होती है, वे सिर्फ कानून के जानकार नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले होते हैं। इसलिए ऐसे जागरूकता शिविर समाज और स्वयं की समझ को समृद्ध करने का माध्यम हैं। विधि विभाग की अध्यक्ष डॉ. पारुल दीक्षित ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विधि का विद्यार्थी समाज में एक अलग पहचान रखता है। अगर आपको कानून की जानकारी है, तो कोई भी आपको आसानी से भ्रमित नहीं कर सकता। कानून जानना आत्मरक्षा का सबसे मजबूत माध्यम है। शिविर में डॉ. विवेक त्यागी, राजेश दुबे, प्रतिमा सिंह, जेएस चांदपुरी, डॉ. विवेक त्यागी, शिवम भारद्वाज, सन्नी तिवारी, नवनियाल सिंह, मोहिना अंसारी आदि उपस्थित थे।