महिला सशक्तिकरण के बिना नहीं की जा सकती किसी भी राष्ट्र के विकास की संकल्पना: डॉ. धन सिंह

 

महिला सशक्तिकरण के बिना नहीं की जा सकती किसी भी राष्ट्र के विकास की संकल्पना: डॉ. धन सिंह

 

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकासभवन सभागार में ’’सहकारिता से महिला सशक्तिकरण’’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों एवं महिलाओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी राष्ट्र के विकास की संकल्पना नहीं की जा सकती। महिला सशक्तिकरण में ही किसी भी देश का विकास परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा कि इसी मूलमंत्र को अपनाते हुए हमारी सरकार महिलाओं को आगे लाने का निरंतर प्रयास कर रही है। महिलाओं के विकास के लिए भिन्न भिन्न योजनाएं धरातल पर उतर रहीं हैं। लखपति दीदी कार्यक्रम हो या महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण। ये सभी महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारी उपलब्धियां हैं। इस दौरान विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, प्रभारी उप निबंधक कुमाऊँ मंडल हरीश खंडूरी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ललित लटवाल, सहकारिता विभाग तथा अल्मोड़ा सहकारी बैंक के अधिकारी समेत मातृ शक्ति तथा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *