सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें कर रही 8 महिलाएं गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार पर हुई कार्रवाई

हमारे संवाददाता
देहरादून। देहरादून पुलिस ने दर्शन लाल चौक पर अश्लील इशारे करने वाली 8 महिलाओं को पकड़ा है।
एसएसपी देहरादून को दर्शन लाल चौक के पास कुछ महिलाओ द्वारा आने जाने वाले लोगो को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल कोतवाली नगर तथा एएचटीयू की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर तत्काल मौके पर भेजा गया। मौके पर दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाये व युवतियां झुंड बना कर खड़ी थी। जो आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुला रही थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 8 महिलाओं/युवतियो को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्व कोतवाली नगर पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। महिलाएं देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों की रहने वाली हैं। पुलिस टीम में एसआई नीमा, कांस्टेबल विनोद राणा, महेंद्र, दीक्षा, कोमल, एएचटीयू टीम से एसआई कल्पना पांडे, कांस्टेबल नरेंद्र, अनिता का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *