जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 76 शिकायतें दर्ज, 34 का मौके पर किया निस्तारण
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 34 का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, नहर मरम्मत, अतिक्रमण, जलभराव और आवागमन जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई ग्रामीणों ने नालों की सफाई, चकरोड पर अतिक्रमण हटाने और भूमि से जुड़े मामलों के समाधान की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36 दिनों से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए और शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखा जाए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

जनता मिलन में 85 से अधिक शिकायतें दर्ज
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने 85 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा आवश्यक होने पर शासन स्तर पर पत्राचार भी सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में प्रधान लामकाण्डे दिनेश सिंह रावत द्वारा चुनारी गाड़ में चेक डैमों पर सुरक्षा दीवार और पुलिया निर्माण की मांग उठाई गई, जिस पर संबंधित विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम कोठी निवासी प्रियंका के पिता के दिव्यांग प्रमाण पत्र और आधार कार्ड न बनने के मामले में डीपीओ को जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ वरुणा अग्रवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

जनता मिलन में 94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 17 शिकायतों पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गंभीरता से सुनवाई की। अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पूर्व शिकायतों की समीक्षा में बताया गया कि अब तक दर्ज 359 में से 338 शिकायतों का निस्तारण हो चुका है, जबकि 21 प्रकरणों को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य करने के निर्देश दिए। जनता मिलन के माध्यम से समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

26 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में एल-1 और एल-2 स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।