एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने को 7 छापेमारी टीमें गठित

रुद्रप्रयाग। एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जनपद स्तर पर 7 आकस्मिक छापेमारी टीमों का गठन किया गया है, जो समय-समय पर निरीक्षण और कार्रवाई करेंगी। आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को कंट्रोल कक्ष के रूप में सक्रिय किया गया है। अपर जिलाधिकारी को जनपद स्तर पर तथा उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है। आमजन के लिए 112, 1070 और 1077 सहित अन्य सहायता नंबर भी सक्रिय किए गए हैं।