रक्तदान शिविर में किया 51 यूनिट रक्त संग्रह

श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक ने रेलवे निर्माण कार्य में जुटी रित्विक कंपनी के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 51 यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीपा हटवाल एवं पूर्व प्रभारी डॉ. सतीश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रह किया गया। एकत्रित रक्त गंभीर व जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहायक होगा। अस्पताल प्रशासन ने रित्विक कंपनी प्रबंधन व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।