महाविद्यालय में आयोजित शिविर में 453 छात्राओं का हुआ परीक्षण

महाविद्यालय में आयोजित शिविर में 453 छात्राओं का हुआ परीक्षण


रुद्रप्रयाग। हेल्पएज इंडिया की परियोजना सेहत के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्राचार्य कैलाश चंद्र दुदपुड़ी के निर्देशन में हुआ, जिसमें 453 छात्राओं व महिला प्राध्यापकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में एनीमिया, पोषण, पीसीओडी/पीसीओएस, व्यक्तिगत स्वच्छता और अन्य स्त्री रोगों से संबंधित परामर्श व जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, चिकित्सक और छात्रसंघ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *