युवक की मौत के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, रेस लगाते हुए हुई थी टक्कर

युवक की मौत के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, रेस लगाते हुए हुई थी टक्कर


देहरादून। 27 फरवरी 2026 की रात राजपुर रोड स्थित अकेता होटल के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रैपिडो वाहन को टक्कर मार दी, जिससे अंकित पाल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। मृतक की माता की तहरीर पर थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि आरोपी युवक आपस में बाइक रेस लगा रहे थे और तेज रफ्तार में पहले एक बाइक ने टक्कर मारी, फिर दूसरी बाइक सवार ने सड़क पर गिरे युवक के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रांजल रमोला, अभिषेक बडोनी, लोकेंद्र उर्फ लोकेश और सुमित राठौड़ी को गिरफ्तार किया। साक्ष्यों के आधार पर धारा को गैर इरादतन हत्या में तरमीम करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *