धर्म यात्रा महासंघ का धूमधाम से मनाया 32वां स्थापना दिवस

हरिद्वार। चेतनज्योति अक्षय घाट पर धर्म यात्रा महासंघ का 32वां स्थापना दिवस हवन, पूजन और प्रभु संकीर्तन के साथ मनाया गया। सैकड़ों लोगों ने धार्मिक यात्राओं में भाग लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने महासंघ की धार्मिक यात्राओं, सेवा, संस्कार और हिंदू जागरण में योगदान पर प्रकाश डाला। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महासंघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज और भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरी ने महासंघ के प्रयासों को सराहा। केंद्रीय मंत्री डॉ. रजनीकांत शुक्ल ने स्थापना एवं भारत में महासंघ के संगठन विस्तार की जानकारी दी। प्रांतीय महामंत्री, महिला मंडल अध्यक्ष और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह गंगा तट पर आयोजित हुआ और सामाजिक समरसता एवं धर्म जागरण के प्रतीक सह-भोज के साथ संपन्न हुआ।