नियमों के उल्लंघन पर 30 हजार का चालान

नियमों के उल्लंघन पर 30 हजार का चालान

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूड़ा फेंकने और सार्वजनिक मार्ग पर गंदा पानी बहाने के मामलों में कुल 30 हजार रुपये का चालान किया है। कार्रवाई एंटी लिटरिंग एवं फीकल स्लज मैनेजमेंट एक्ट के तहत की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में चालान जमा न करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *