राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 28 नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 28 नर्सिंग अधिकारियों और 14 सीएमएसडी टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सात अभ्यर्थियों को एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर (नर्सिंग) पदों पर भी नियुक्त किया गया। डॉ. रावत ने राजकीय स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 456.15 लाख रुपये की लागत से बने व्याख्यान कक्षों व लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। मंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।