21 फरवरी को युवाओं से संवाद करेंगे सीडीएस

पौड़ी। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल में युवाओं, विशेषकर मेडिकल छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान के सभागार में आयोजित होगा। जनरल चौहान “विकसित भारत में युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने सैन्य अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहेंगे।