डरावना नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य दैवज्ञ

डरावना नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष रहेगा 2026: आचार्य दैवज्ञ


देहरादून। उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ ने कहा है कि वर्ष 2026 डरावना नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए परिवर्तन का वर्ष सिद्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोबेल पुरस्कार मिलने की वैश्विक स्तर पर भूमिका बन सकती है।
आचार्य दैवज्ञ ने मीडिया में 2026 को भयावह बताए जाने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि परिवर्तन के समय समाज में आशंका स्वाभाविक होती है, किंतु धीरे-धीरे लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से उन्होंने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और प्राकृतिक परिवर्तनों की विस्तृत व्याख्या की।
आर्थिक परिदृश्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिर और सुरक्षित विकास के संकेत हैं। भारत 2026 में लगभग 7.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रह सकता है। तकनीकी और सामाजिक क्षेत्र में एआई का प्रभाव और गहरा होगा, वहीं स्वास्थ्य जागरूकता, विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। राजनीतिक रूप से गुरु ग्रह की चाल से नेतृत्व परिवर्तन और प्रशासनिक सख्ती के योग बन सकते हैं। आचार्य दैवज्ञ के अनुसार 2026 में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका भी रहेगी, इसलिए सरकारों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर 2026 पुरानी शक्तियों के स्थान पर नई शक्तियों के उदय का वर्ष होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *