160 प्रधान और 874 ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
चमोली। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इसमें 160 ग्राम प्रधानों और 874 ग्राम पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिला पंचायती राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में 615 में से 609 ग्राम प्रधान पदों पर चुनाव संपन्न हुए, जिनमें से 167 ग्राम पंचायतें संगठित हो पाई हैं। इनमें से 7 पंचायतों में शपथ प्रक्रिया शेष है। शेष प्रधानों को शीघ्र शपथ दिलाई जाएगी।