12 घंटे में गुमशुदा बालिका को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

12 घंटे में गुमशुदा बालिका को पुलिस ने किया सकुशल बरामद


देहरादून। कैंट कोतवाली की पंडितवाड़ी चौकी क्षेत्र से गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका को दून पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका की सुरक्षित बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, एमटी कॉलोनी, आईएमए निवासी महिला ने 9 अक्टूबर को अपनी बेटी के घर वापस न लौटने की सूचना दी थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मिलिट्री पुलिस आईएमए के सहयोग से तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर बालिका को जैंतनवाला-वीरपुर के पास से बरामद किया गया। जांच में पता चला कि वह बिना बताए दोस्तों के साथ मसूरी घूमने गई थी। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कमलेश प्रसाद गौड़ सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *