धरना-प्रदर्शन ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल करे संयमित व्यवहार

धरना-प्रदर्शन ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल करे संयमित व्यवहार


देहरादून। धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को ब्रीफ किया और निर्देश दिए कि वे अपने व्यवहार में पूर्ण संयम बनाए रखें। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त करने का प्रयास किया और पुलिस से टकराव की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयमित रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। धरना-प्रदर्शन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर एसएसपी ने समस्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान संयमित और अनुशासित व्यवहार की सराहना की। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और संयम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *