टिहरी में 54 सड़कों के 530 किमी हिस्से पर पैचवर्क का लक्ष्य निर्धारित

टिहरी में 54 सड़कों के 530 किमी हिस्से पर पैचवर्क का लक्ष्य निर्धारित


टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार ने टिहरी में सड़क मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि जनपद की 54 सड़कों के 530 किलोमीटर हिस्से को पैचवर्क के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें से 14 अक्टूबर की शाम तक 461 किलोमीटर पर कार्य पूरा हो चुका था। अपर सचिव ने शेष कार्य शीघ्र पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-34, पौड़ीदृदेवप्रयागदृगजादृजाजल और चंबादृकोटी कॉलोनी सहित प्रमुख मार्गों की स्थिति पर चर्चा हुई। एनएच-34 पर भद्रकाली से खाड़ी तक पैचवर्क पूरा हो चुका है, जबकि कई स्थानों पर अतिरिक्त मरम्मत की जरूरत बताई गई। कुंभ मेला-2027 के मद्देनजर मुनिकीरेती बाईपास पर डामरीकरण की निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा गया। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *