आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठकः इन मुद्दों पर की गई चर्चा

विकासनगरः आगामी स्थानीय नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर कांगेस कमेटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सोमवार को विकास नगर में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व विधानसभा प्रभारी मानवेंद्र ने कहा कि हम सबको एक साथ मिलकर चुनाव में भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर पालिका, सहकारिता व लोकसभा के चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। प्रभारी ने कहा कि विकास नगर का हर कार्यकर्ता कांग्रेस में करण मेहरा के कंधों को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है, कि नगर पालिका वार्ड में किसी भी कांग्रेस साथी का वोट न छूटे युवा वर्ग का वोट अवश्य बनाएं जायें।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर निगम चुनाव के प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता एकजुट है, और मजबूती से चुनाव में भागीदारी करेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ सभासद शमी प्रकाश, मुनीर अहमद, अनुपम कपिल, हनी सफल, बलजीत सिंह, रेशमा अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, की तेज जायसवाल, देवानंद पासी, प्रेम प्रकाशक अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, डीके बनर्जी, राजीव शर्मा, रोहित, रोहिल्ला, केमी भाइर्, संसार सिंह, मायाराम नौटियाल, राजकमल जुगरण, पीसीसी सदस्य संजय जैन, आदि नवी संबोधित किया बैठक में विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *